अभय प्रताप सिंह
महरौनी ललितपुर। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तहसील महरौनी इकाई की एक आवश्यक बैठक सामुदायिक विकास भवन में संगठन के जिलाध्यक्ष सुदामा प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए परस्पर एकजुटता पर बल दिया गया। वहीं संगठन के सदस्यों को परिचय पत्र भी वितरित किए गए।
जिलाध्यक्ष सुदामा दुबे ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है। उन्होने कहा कि यह संगठन हमेशा अपने पत्रकार साथियों के हितों की रक्षा करने के लिए तत्पर है और पत्रकारों का उत्पीड़न बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होने पत्रकार साथियों का आह्वान किया कि वह जनहित में अपनी लेखनी को गति दें और अपनी पत्रकारिता में शब्द चयन व भाषाशैली पर विशेष ध्यान दें। अवगत कराया गया कि जल्द ही इसी माह में तहसील इकाइयों का गठन किया जाएगा।
इस अवसर पर संरक्षक लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष माधव चौबे, रामविलास कटारे और शत्रुघ्न शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में रामकुमार नायक, श्रीप्रकाश दुबे नन्ने, माधव सिंह, एम. ए. रिजवी, दिनेश विदुआ, ताहर सिंह, संजय भौंडेले, देवेन्द्र तिवारी, महेश तिवारी, मातादीन यादव, बृजेश बाजपेई, राजीव बाजपेई, अजय राजा, अभिषेक जैन काले, धनेन्द्र प्रताप सिंह, बलराम राजपूत, रविकांत लिटोरिया, कृपाल गौतम, मानवेन्द्र सिंह, अभिषेक विश्वकर्मा, सोनू कुशवाहा, विजय राम, लक्ष्मी प्रसाद,रमेश कुशवाहा आदि प्रमुख रूप से मौजुद रहे। बैठक का संचालन सूर्यकान्त त्रिपाठी ने किया और आभार शैलेन्द्र नायक ने जताया।