
अभय प्रताप सिंह
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक व क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय मय कोतवाली पुलिस फोर्स द्वारा चौकी नई बस्ती क्षेत्र अन्तर्गत पैदल गस्त किया गया। चौकी नई बस्ती क्षेत्र में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के आयोजकों से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी कर शारदीय नवरात्रि त्यौहार को शांति एव शौहार्द पूर्ण तरीके से मनाने हेतु अपील की गयी। चौकी प्रभारी नई बस्ती को दुरूस्त सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्देंशित किया गया। पैदल गस्त के दौरान संदिग्ध वाहन/व्यक्ति के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया एवं बिना नम्बर प्लेट वाहनों को चेक किया गया। हेलमेट लगाने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया। पैदल गस्त के दौरान व्यापारियों/आमजन मानस से संवाद किया गया। समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी। अपनी अपनी दुकानों पर स्वेच्छा से सीसीटीवी कैमरें लगावाने हेतु प्रेरित किया गया। व्यापारियों, आमजन मानस में सुरक्षा का भाव जागृत कर त्योहारों में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपील की गयी।