0 शन्ति व्यवस्था बनाने पर जोर दिया
कालपी(जालौन)। कोतवाली की हाइवे स्थित महत्वपूर्ण ज्ञान भारती चैकी के प्रभारी पद पर उप निरीक्षक अमर सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान चैकी इंचार्ज विनोद कुमार का स्थानांतरण होने पर जनपद झांसी के लिए कार्यमुक्त होकर चले गए हैं। ज्ञान भारती चैकी के नावांतुक इंचार्ज अमर सिंह ने बताया कि चैकी क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करना तथा अपराधी तथा असामाजिक तत्वो के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए पुलिस कर्मी हमेशा तैयार रहेंगे।उन्होंने बताया कि चैकी क्षेत्र के सभी गांवों मे गस्त करके भौगोलिक स्थिति का निरीक्षण किया जा चुका है।उन्होंने कहा कि शासन की मंशा तथा उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के लिये सदैव तत्पर रहूंगा।उन्होंने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की मदद की जायेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि समस्याओं को निपटाने के लिए ॰तत्परता से कार्य अमल में लाया जायेगा। उल्लेखनीय हो कि बीते करीब एक साल से अमर सिंह कालपी कोतवाली में बतौर उपनिरीक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।