मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला हेल्पलाइन साइबर क्राइम पास्को एक्ट को लेकर छात्राओं को किया जागरूक
कालपी (जालौन)। कालपी कॉलेज कालपी के सभागार मैं प्रचार्य डा सुधा गुप्ता की संरक्षकता में मिशन शक्ति अभियान तृतीय चरण के अंतर्गत महिला हेल्पलाइन साइबर क्राइम पास्को एक्ट पर चर्चा करते हुए लोगों को जागरूक करने की जानकारियां दी गई मिशन शक्ति मैं छात्र छात्राओं को सुरक्षा व्यवस्था एवं अपनी स्वयं सुरक्षा के विषय में जानकारी दी गई शारीरिक शिक्षा विभाग के विभाग अध्यक्ष डा संजीव कुमार पांण्डेय ने साइबर क्राइम के बारे में छात्र छात्राओं को बताया कि फोन प्रयोग हमें जागरूक होकर करना चाहिए प्रचार्य डा सुधा गुप्ता ने अपने उदबोधन छात्र छात्राओं को विभिन्न महिला हेल्पलाइन 112 1080 1090 तथा पास्को एक्ट के बारे में जानकारी दी इस कार्यक्रम में डा सोम चैहान डा शैलेंद्र शेखर वरिष्ठ श्री बृजेंद्र सिंह आसिक खान श्री विपिन द्विवेदी सहित सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र छात्राओं ने प्रमुख रूप से जीनत सोनम सोनाली सौम्या अंशी प्रज्ञा आयुषी मनीष रौनक इत्यादि स्थित रहे कार्यक्रम का संचालन डा कीर्ति पुरवार ने किया