अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन(उरई)। तहसील परिसर में नगर पालिका द्वारा लगवाए गए वाटर कूलर का एडीएम ने लोकार्पण किया। नगर पालिका द्वारा तहसील परिसर में आने वाले लोगों के लिए भीषण गर्मी में ठंडे पानी की व्यवस्था करते हुए वाटर कूलर लगवाया गया है। वाटर कूलर का लोकार्पण एडीएम पूनम निगम द्वारा द्वारा किया गया। एडीएम ने कहा कि तहसील में पूरे तहसील क्षेत्र के लोग आते हैं। भीषण गर्मी के मौसम में लोगों की पेयजल की अधिक आवश्यकता पड़ती है। यह अच्छा है नगर पालिका द्वारा तहसील परिसर में वाटर कूलर लगवाया गया है। इससे तहसील आने वाले लोग गर्मी के मौसम शीतल पेयजल का उपभोग कर सकते हैं।
फोटो परिचय: तहसील परिसर में वाटर कूलर का लोकार्पण करती एडीएम पूनम निगम।