कालपी(जालौन)। बीती रात को कालपी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जोल्हूपुर में डीजे में गाने बजाने के दौरान वाहन पलट गया ।डांस कर रहे चार किशोर डीजे बाहन में दब कर घायल हो गये। घायल चारों किशोरों को सरकारी चिकित्सालय कालपी में भर्ती करा कर इलाज कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जोल्हूपुरर गांव में वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था। डीजे की धुन पर तमाम लोग डांस कर रहे थे ।इसी दौरान संतुलन बिगड़ जाने से डीजे वाहन पलट गया। वाहन के नीचे रंजीत उम्र 11 वर्ष, संजय उम्र 10 वर्ष, सुरजीत उम्र 10 वर्ष, लकी उम्र 8 वर्ष घायल हो गए। डीजे वाहन पलटने से हड़कंप मच गया। सभी घायल किशोरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी मे भर्ती कराया गया है।