कुठौंद (जालौन)। ग्राम पंचायत देवन पुरवा में ग्राम प्रधान विनोद राठौड,़ ग्राम विकास अधिकारी शरद सिंह दोहरे की देखरेख में अस्थाई गौशाला का खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश द्विवेदी के दिशा निर्देशन में बेहतर तरीके से देवन पुरवा में अस्थाई गौशाला का संचालन कर गायों को भूसे की उचित व्यवस्था समय≤ पर देखरेख की जा रही है। गौशाला में लगभग 55 गए हैं जिनको हिंदू धर्म की माता मानते हुए उनका पालन पोषण किया जा रहा है। सर्दी से बचाव के लिए सुबह शाम आग भी जलवा ही जा रही है जिससे गायों को बछड़ों को ऊर्जा प्रदान करने का काम किया जा रहा है जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान विनोद राठौर ने बताया की हमारी गौशाला में छाया की व्यवस्था पानी के लिए समरसेबल चारा खाने के लिए चराई वह विद्युत की व्यवस्था समुचित है। ग्राम प्रधान सुबह शाम केयरटेकर को देखने जाते हैं क्योंकि केयरटेकर को मुस्तैदी से रखा गया है।
फोटो परिचय—
गायों की देखभाल करते ग्राम प्रधान विनोद।