कोंच

स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत भाजपाईयों ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

कोंच(जालौन)। सामाजिक न्याय पखबाड़ा के तहत स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ द्वारा सोमवार को प्रसिद्ध काली माई मंदिर परिसर और धनुताल मैदान में झाड़ू आदि लगाकर बृहद स्तर पर साफ सफाई कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया की अगुवाई में एकत्रित हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने साफ सफाई कर कहा कि जीवन में स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी है इसलिए अपने घर से लेकर समूचे नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहभागी बनें।इस दौरान नगर को साफ रखने में अद्वितीय योगदान देने वाले सफाई कर्मियों का माल्यार्पण कर उनको अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक सभासद रविकांत कुशवाहा, जिला मंत्री अंजू अग्रवाल, शम्भूदयाल स्वर्णकार, प्रदीप गुप्ता, महेंद्र सोनी, बादाम कुशवाहा, ओपी कुशवाहा, नरेश वर्मा, प्रदीप वर्मा, राघवेंद्र निरंजन, मनीष नगरीया, प्रभजंन गर्ग, सुशील दूरबार, नरेश कुशवाहा, दीपक गर्ग, नरेंद्र विश्वकर्मा, विकास दुवे, सौरभ पुरवार, मनीष प्रजापति, छोटे ठाकुर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो परिचय– सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

Related Articles

Back to top button