एक दर्जन निरीक्षक व उप निरीक्षक के कार्यक्षेत्र बदले
अभय प्रताप सिंह
ललितपुर। एस पी निखिल पाठक ने तालबेहट कोतवाली निरीक्षक संजय कुमार गुप्त को प्रभारी निरीक्षक मड़ावरा स्थानान्तरित कर दिया है। बीती देर रात पुलिस विभाग से जारी सूची के अनुसार आधा दर्जन निरीक्षक व आधा दर्जन उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी सूची के अनुसार निरीक्षक राजा दिनेश सिंह को प्रभारी निरीक्षक मड़ावरा से प्रभारी निरीक्षक जाखलौन बनाया गया है। निरीक्षक नयन सिंह को प्रभारी निरीक्षक सौजना से पी.आर.ओ. पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी को प्रभारी निरीक्षक बार से गैर जनपद स्थानान्तरण के कारण पुलिस लाइन भेजा गया है। निरीक्षक बंधलाल यादव को चुनाव प्रकोष्ठ प्रभारी से तालबेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक भगवानदास उमराव को प्रभारी निरीक्षक गिरार से पुलिस लाइन भेजा गया है, इनके सिान पर निरीक्षक स्वास्तिक द्विवेदी को साइबर क्राइम टीम से प्रभारी निरीक्षक गिरार बनाया गया है। इधर उप निरीक्षक अनुज सिंह गंगवार को प्रभारी चौकी चिकलौआ थाना बार से थानाध्यक्ष बानपुर बनाया गया है। उप निरीक्षक संदीप सिंह सेंगर को बिरधा चौकी से थानाध्यक्ष सौजना बनाया गया है। उप निरीक्षक राजकुमार वर्मा को थानाध्यक्ष मदनपुर से रिजर्व पुलिस लाइन भेजा गया है। उप निरीक्षक अजय कुमार को थाना मड़ावरा से थानाध्यक्ष मदनपुर बनाया गया हैं। उप निरीक्षक अवध नारायण को थानाध्यक्ष बानपुर से थानाध्यक्ष बार बनाया गया है।