जिला चिकित्सालय में भारी अव्यस्थाओं का बोलबाला : हरीश कपूर
अभय प्रताप सिंह
ललितपुर। बु.वि.सेना की एक आवश्यक बैठक स्थानीय कंपनी बाग में सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं और मरीजों को इलाज करने की बजाय रिफर करने पर गहरी चिन्ता व्यक्त की गई। सेना प्रमुख ने कहा कि जिला चिकित्सालय में मरीजों के साथ अमानवीय बर्ताव किया जाता है। सामान्य इलाज में भी रिफर कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई मरीज देर रात में इलाज के लिए जाता है तो उसे बाहर रिफर करके उसे ऐसे ही छोड़कर पल्ला झाड़ लिया जाता है। रात्रि में निष्ठुर चिकित्सक एवं स्टॉफ उचित इलाज करने में हीला-हवाली करते हैं। इमरजेन्सी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक अपनी साट पर नहीं मिलते तथा स्टाफ के द्वारा मरीजों का इलाज किया जाता है तथा बाद मरीजों बाहर रिफर कर दिया जाता है। अब आधी रात में असहाय मरीज दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर होकर जमकर लुटता पिटता है। जिला चिकित्सालय के चिकित्सक और स्टॉफ की मानवीय संवेदनाएं मर चुकी हैं। इलाज करने से पूर्व मरीज को कोरोना जांच का बहाना बनाकर भी परेशान किया जाता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यहां पर भ्रष्टाचार का भी बोलबाला है। उन्होंने प्रदेश सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन से मांग की कि जिला चिकित्सालय में व्याप्त घोर अव्यवस्थाओं पर अंकुश लगाकर मात्र रिफर सेन्टर बनने से रोका जाये अन्यथा बु. वि. सेना उग्र आन्दोलन छेडऩे को मजबूर हो जायेगी। बैठक में कदीर खां, राजकुमार कुशवाहा, अमरसिंह बुन्देला, प्रदीप पंडित, भागसिंह पेन्टर, अमित साहू, भैय्यन कुशवाहा, चंदर सिंह, सोहन राजपूत, अमित जैन, छोटू कुशवाहा, कैलाश झा, गफूर पेन्टर, संतोष सोनी, पंकज जैन आदि उपस्थित रहे।



