ललितपुर

मड़ावरा में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई चक्रवर्ती अशोक सम्राट की जयंती,

 

बोले सम्राट के व्यक्तित्व को समाज उतारे

अभय प्रताप सिंह

ललितपुर। कस्बा मडावरा में चक्रवर्ती अशोक सम्राट की जयंती पर कुशवाहा कार्य समिति के तत्वाधान में बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। रविवार को मडावरा क्षेत्र के कुशवाहा कार्य समिति के तत्वाधान में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लोगों ने महान सम्राट अशोक मौर्य की तस्वीर पर पुष्प माला पहनाकर उनके जीवन पर चर्चा की,कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक भारतीय मौर्य राजवंश के एक महान सम्राट थे। इनका महान कार्य काल ईसा पूर्व 269 से 232 ईसवी तक रहा। चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने उत्तर में हिंदू कुछ तक्षशिला की श्रेणियों से लेकर दक्षिण में गोदावरी नदी सुवर्ण गिरी पहाड़ी के दक्षिण में मैसूर तक व पूरब में बांग्लादेश पाटलिपुत्र से पश्चिम में अफगानिस्तान ईरान बलूच बलूचिस्तान तक अपनी सत्ता कायम की थी। कार्यक्रम में चक्रवर्ती अशोक सम्राट मौर्य के महान व्यक्तित्व एवं जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर समाज एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान विनोद कुमार, सुरेश कुमार, सुनील कुशवाहा, नवल कुशवाहा पत्रकार, बबलू कुशवाहा बहादुरपुर, जगत नारायण कुशवाहा, गोलू कुशवाहा,मनीष कुशवाहा,विनय कुशवाहा,जगत कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा नीलेश कुशवाहा, लखन कुशवाहा भदोरिया,गुड्डे कुशवाहा, मोहन कुशवाहा,राजू कुशवाहा,अरविंद कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, राजेश कुशवाहा,आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button