अभय प्रताप सिंह
ललितपुर| थाना जाखलौन क्षेत्रांतर्गत ग्राम बरखेड़ा-दावनी मार्ग के मध्य रविवार की सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे से निकली 15 फिट गहरी नहर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी पड़ी देखी। साथ ही पास में ही एक युवक मृत अवस्था में पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। वहीं आंशका जताई गई है कि देर रात ग्राम दावनी से आते समय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली नहर में पलट गई। जिसके चलते चालक की मौत हो गई। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम बारोद निवासी 27 साल मनोज राजपूत शनिवार की रात ग्राम दावनी स्थित खेत पर पाइप लेकर गया हुआ था। परिजन सुबह उसका घर लौटने का इंतजार कर रहे थे। तभी उन्होंने सूचना मिली कि दावनी व बरखेड़ा के बीच से निकली नहर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी पड़ी है। वहीं ट्रैक्टर चालक मनोज भी मृत अवस्था में पड़ा है। घटना की जानकारी लगते ही परिवारजन व जाखलौन पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं आशंका जताई जा रही है कि देर रात जब मनोज ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर दावनी से वापिस आ रहा था। तभी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली नहर में जा गिरी।