ग्राम पंचायत अधिकारी संघ जालौन के जिलाध्यक्ष सुरेश चंन्द्र निषाद एवं जिला मंत्री पवन तिवारी बने
0 पद की गरिमा बरकार रखकर संगठन को मजबूत बनाने मे कसर नही छोडूगा: सुरेशचन्द्र निषाद
कालपी(जालौन)। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ जिला जालौन की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया , उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश कुमार व कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश दुबे ने की, व संचालन धीरेंद्र कुमार के द्वारा किया गया।
नवीन कार्यकारिणी के गठन में जिला अध्यक्ष के पद पर सुरेश चंद्र निषाद को सर्वसम्मति से चुना गया ! जिला मंत्री के पद पर पवन तिवारी को सर्वसम्मति से चुना गया, रोहित कुशवाहा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनय स्वर्णकार कोषाध्यक्ष , वसीम खान संगठन मंत्री, संप्रेषक पर इंद्रजीत राणा एवं मीडिया प्रभारी पर हर्षित गुप्ता को निर्विरोध निर्वाचित हुये। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश चंद निषाद ने अपने संबोधन में संगठन के हित, पद की गरिमा, भविष्य में ग्राम पंचायतों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए आवाहन किया अध्यक्ष निषाद जी ने समस्त कर्मचारियों अधिकारियों और ग्राम स्तर पर संचालित योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने हेतु अपने समस्त सहकर्मी साथियों से आग्रह किया अंत में अध्यक्ष जी की अनुमति से नवगठित कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं अध्यक्ष महोदय की अनुमति से सभा को समापन किया गया, आज के कार्यक्रम में पवन कुमार तिवारी पूर्व जिला अध्यक्ष ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, धीरेंद्र तिवारी पूर्व जिला मंत्री, महेंद्र कुमार, देवी शरण सोनी, मुकेश सविता, मोहित त्रियाहिया, पुष्पेंद्र सिंह ,रोहित कुशवाहा ,दिलीप पटेल, राहुल पहारिया, आदि ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो परिचय—- माल्यार्पण करते ग्राम पंचायत अधिकारी