जालौन

एनसीआर लिखाने को लेकर रंजिश मान बैठे विपक्षियों ने वादी के साथ की अभद्रता

बबलू सेंगर माहिया खास

जालौन(उरई)। एनसीआर लिखाने को लेकर रंजिश मान बैठे विपक्षियों ने वादी के साथ अभद्रता कर दी। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
नगर के मोहल्ला रावतान निवासी भानुप्रताप ने पुलिस को बताया कि मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी अजमेरी, अलाउद्दीन व गुलाम निजामुद्दीन के साथ उसका विवाद हुआ। जिसकी शिकायत उसने कोतवाली में की थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली थी। इससे विपक्षी उससे रंजिश मान बैठे। शनिवार की सुबह विपक्षी उसके घर के बाहर आ गए और गाली, गलौज रने लगे। मना करने पर अभ्रदता करते हुए हमलावर हो गए। जिसकी सूचना उसने तत्काल कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button