कोंच

महाशिवरात्रि पवर्ः महादेव मारकंडेश्वर मंदिर में होंगे धार्मिक अनुष्ठान

कोंच(जालौन)। आगामी 1 मार्च मंगलवार को गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व पर महादेव मारकंडेश्वर मंदिर में सुबह 8 बजे से देवों के देव महादेव भगवान शिव शंकर का भव्य श्रंगार कर अभिषेक किया जाएगा तदुपरांत शाम 3 बजे से हवन पूर्णाहुति के पश्चात प्रसाद वितरित किया जायेगा।मंदिर ट्रस्ट समिति के सदस्य चंद्रप्रकाश गोयल मुखिया, ओमप्रकाश अग्रवाल एड,रामशरण अग्रवाल मोंठ वाले, राजाराम अग्रवाल लोहे वाले, प्रभंजन अग्रवाल, कमलापति अग्रवाल झल्लू ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए सभी शिवभक्तों से उक्त धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button