कुठौंद

रोमई मुस्तकिल ग्राम प्रधान ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

कुठौंद (जालौन)। ग्राम पंचायत रोमई मुस्तकिल में ग्राम प्रधान विनोद राठौर, ग्राम पंचायत अधिकारी शिवम गुप्ता, लेखपाल महेश बौद्ध ने असहाय एवं गरीबों को कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए।
बताते चलें कड़ाके की ठंड में असहायों और गरीबों को कंबल वितरण करने का सिलसिला जारी है। प्रधान की ओर से दर्जनों गरीबों को कंबल वितरित किये गए। कंबल पाकर कंबल पाने वाले गरीबों के चेहरे खुशी से खिल उठे। ग्राम पंचायत रोमई मुस्तकिल में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के प्रधान विनोद राठौर, तथा ग्राम पंचायत अधिकारी शिवम गुप्ता लेखपाल महेश बौद्ध की ओर से दर्जनों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किये गए। उन्होंने कहा कि ठंड में सबसे अधिक समस्या गरीबों को होती है। गरीब व्यक्ति कड़ी मेहनत कर भोजन जुटाने में ही संघर्ष करता है ऐसे में वह गरम कपड़ों की व्यवस्था नहीं कर पाता। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में उनकी मदद करना पुण्य का काम है। गरीबों की मदद कर आज मुझे बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में ऐसे लोगों को चिन्हित कर और कंबल वितरित किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो संक्षम हैं वह अपने आस पास के ऐसे लोगों की मदद जरूर करें जो आर्थिक संकट से जूझा रहे हैं। इस कड़ाके की ठंड में गरीबों की मदद के लिए सामने आएं। इससे गरीबों की मदद होने के साथ ही खुद को संतुष्टि होगी।
फोटो परिचय—
जरूरतमंदों को कम्बल ओढ़ाते ग्राम प्रधान।

Related Articles

Back to top button