रामपुरा

घर पर अकेली महिला के साथ जोर जबरदस्ती करने का प्रयास

रामपुरा (जालौन)। थाना क्षेत्र के ग्राम पचोखरा में सोमवार की शाम 5 बजे के लगभग अम्बेडकर प्रतिमा के पास सूने घर में अकेली महिला के साथ गांव के सुगर पुत्र गयाप्रसाद ने घर में घुसकर जबरजस्ती करने का प्रयास किया। महिला ने अपनी आबरू बचाने के लिए अपनी मदद के लिए चीख पुकार मचाई। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गये। ग्रामीणों के एकत्रित होता देख उक्त युवक मौके से भाग गया। पीड़ित महिला ने सोमवार को ही थाने में न्याय की गुहार लगाते हुए तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति पर नहीं संभल रही हैं कानून व्यवस्था।

Related Articles

Back to top button