गोहन क्षेत्र में आग का कहर; कई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, गर्मी और लू बनी किसानों की दुश्मन

राजेंद्र सिंह सेंगर
गोहन(जालौन) उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के चलते कई जिलों में आग के कारण खेतों में आग की घटनाएं सामने आ रहीं हैं. जालौन जनपद के गोहन थाना क्षेत्र के दादनपुर के खेतों में बुधवार को अचानक आग लग गयी, जब तक बचाने दौड़े फसल जलकर स्वाहा हो गयी. इस अग्निकांड में कई बीघे का नुकसान हुआ है.
अज्ञात करणो से लगी आग पर जब तक काबू पाया जाता तब तक तेज हवा के कारण आग ने पूरे क्षेत्र को अपने आगोश में ले लिया. दादनपुर से शुरू हुई आग देखते देखते राजपुरा से लेकर गोराभुपका तक लगभग 100 हेक्टेयर क्षेत्र को आग ने अपने आगोश में ले लिया,आग लगने की सूचना पर स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा थानाध्यक्ष सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया इसके पश्चात अग्निशमन विभाग की गाड़ियां पानी लेकर पहुंची और आग पर काबू पाया गया,प्रशासन के साथ क्षेत्रीय ग्रामीणों ने संगठित होकर आग बुझाने का प्रयास किया, आग की सूचना मिलने पर भाजपा पदाधिकारी गौरव राठौर, शीतल कुशवाहा मंडल अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी राजपाल चौहान प्रभावित स्थल पर पहुंचे और प्रशासन से किसानों को तत्काल उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया|



