
राजेन्द्र सेगर
रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम अगदेला मड़ैया में उस समय सनसनी फैल गई जब खेत पर काम के दौरान सगे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गोली चल गई। इस खूनी संघर्ष में दो भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जमीन को लेकर आपसी विवाद इस घटना की वजह बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।



