
भीम राजावत
जालौन में जमीन बंटवारे के झगड़े में दो भाइयों की जान चली गई। मझले भाई ने बड़े भाई को सीने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। गुस्साए पिता और छोटे भाई ने उसे घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटकर मार डाला। उसने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जालौन -घटना सोमवार शाम 6 बजे रामपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुरा जागीर गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता और छोटे भाई को हिरासत में लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।मामले को विस्तार से जानते हैं…
मिर्जापुरा जागीर गांव में जय नारायण चतुर्वेदी अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा कैलाश (35) है, दूसरे नंबर पर जितेंद्र उर्फ अल्लू (30) है और सबसे छोटा गुड्डू (25) है। तीनों बेटों की शादी हो चुकी है। कैलाश और गुड्डू खेती बाड़ी का काम करते थे। मझला बेटा जितेंद्र गांव से 10 किलोमीटर दूर रामपुरा नगर में रहता था। जितेंद्र मजदूरी करता था।
जय नारायण के बेटों के बीच 6 एकड़ जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जितेंद्र चाहता था जमीन का बंटवारा हो जाए। सोमवार की शाम खेत में जितेंद्र और कैलाश के बीच जमीन को लेकर कहासुनी शुरू हुई। इसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया। जितेंद्र ने गुस्से में आकर कैलाश पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली कैलाश केसीने में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई पिता और छोटे भाई ने आरोपी को पीटकर मार डाला
बड़े बेटे की लाश देखकर पिता और छोटे भाई गुड्डू ने आपा खो दिया। उन्होंने भाग रहे जितेंद्र को घेरकर खेत में ही लाठी-डंडों से जमकर पीटा। पिटाई से जितेंद्र ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया
पुलिस ने हालात काबू में किए। आरोपी पिता जय नारायण और छोटे भाई गुड्डू को हिरासत में लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक समेत अधिकारी भी मौके पर पहुंचें। पुलिस ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



