जालौन

गांव के बीच शराब ठेका हटाने की मांग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, सड़क जाम

भीम राजावत

जालौन जनपद के उरई तहसील के बोहदपुरा गांव में स्थित शराब ठेके को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। प्रदर्शन के चलते आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के बीचों-बीच संचालित हो रहे शराब ठेके के कारण क्षेत्र का माहौल बिगड़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि ठेके के आसपास दिनभर नशे में धुत लोगों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे महिलाओं और बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button