
भीम राजावत
जालौन में “मजिस्ट्रेट” लिखी हुई इंडिगो कार बेकाबू होकर रोड किनारे खंती (गढ्ढे) में गिर गई। कार में सवार तीन महिलाएं घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से तीनों महिलाओं को उरई जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि यह ललितपुर के कैनाल से रिटायर्ड जुडिशल मजिस्ट्रेट सुधाकर प्रसाद दीक्षित की निजी कार थी। जिसमें उनकी पत्नी अपनी दोनों बेटियों को लेकर मंदिर दर्शन के लिए जा रही थीं। एक बेटी ही कार चला रही थी। घटना जिला मुख्यालय से 33 किलोमीटर दूर रेंदर थाना क्षेत्र के रूरा-कमसेरा मार्ग की है।



