
जालौन में रविवार को सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग बाइक की टक्कर से 5 फिट ऊपर जाकर 20 मीटर दूर जा गिरा। वहीं घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र का है।
मृतक की पहचान ग्राम इमलोरी निवासी जगत प्रसाद निरंजन (65) के रूप में हुई है। वह उत्तराखंड में शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्तमान में कोंच में मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के पास अपनी पत्नी के साथ रह रहे थे।



