
भीम राजावत
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसोब में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और तोड़फोड़ की। पीड़िता ने सोमवार सुबह 10 बजे मामले में नामजद शिकायत देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम बसोब निवासिनी प्रीति पत्नी विजय ने कोंच कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि 18 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 9 बजे उनकी सास और ससुर के साथ जमीन को लेकर कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान आरोप है कि गांव के ही कुछ अन्य ग्रामीणों को बुला लिया गया।
प्रीति के अनुसार, उसी रात करीब 9 बजे उक्त सभी लोग एक राय होकर उनके घर में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी



