जालौन
बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई: विजिलेंस टीम का सागर चौकी और गांधी नगर में छापा, कई अवैध कनेक्शन पकड़े

भीम राजावत
जालौन जिले के कोंच नगर में सोमवार सुबह 8 बजे विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने सागर चौकी और गांधी नगर इलाकों में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान बिजली चोरी के कई मामले सामने आए।
क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ओवरलोडिंग और बिजली की अनियमित आपूर्ति की शिकायतों के बाद विद्युत विभाग ने यह अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान टीम ने कई स्थानों पर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए कनेक्शन पकड़े।
मौके पर मौजूद टीम ने संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। जेई अमन पांडेय ने बताया कि ट्रांसफार्मरों पर बढ़ते लोड और बिजली चोरी की शिकायतों के कारण यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।



