जालौन

सभासदों की दबंगई, मजदूर को पीटने का वीडियो वायरल

जालौन जनपद में सभासदों की कथित दबंगई का मामला सामने आया है, जहां एक मजदूर के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश और नाराजगी का माहौल है। स्थानीय लोग मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार उरई कोतवाली क्षेत्र के झांसी रोड स्थित शहीद स्मारक परिसर में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर मजदूर और कुछ सभासदों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सभासदों ने मजदूर को पकड़ लिया और जमीन पर पटक-पटककर उसकी पिटाई कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माने। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भय और रोष देखा जा रहा है।
आरोप यह भी है कि मारपीट के बाद मजदूर को जबरन गाड़ी में डालकर अपने साथ ले जाया गया। सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। मामले की जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button