उरई

जिला पुरुष अस्पताल में पानी की किल्लत, 45°C की गर्मी में कूलर उगल रहे गर्म पानी

मरीज 40 रुपये का बोतल खरीदने को मजबूर, जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी

जनपद जालौन के उरई मुख्यालय के जिला पुरुष अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों और तीमारदारों को बुनियादी सुविधा के लिए भी तरसना पड़ रहा है। 40 से 45 डिग्री की झुलसा देने वाली गर्मी में अस्पताल में लगे वाटर कूलर से ठंडे पानी की जगह आग जैसा गर्म पानी निकल रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों का कहना है कि नाम के कूलर लगे हैं लेकिन काम के नहीं। कूलर से इतना गर्म पानी आता है कि पीना मुश्किल है। हालात यह हैं कि एक महीने से भर्ती मरीज भी बाहर से 30 से 40 रुपये की पानी की बोतल खरीदने को मजबूर हैं। तीमारदारों का कहना है कि बीमार शरीर और सूखता गला लेकर इलाज कैसे होगा। सिस्टम पर उठे सवाल मरीजों ने सवाल उठाया कि जब अस्पताल में पीने का ठंडा पानी ही नहीं मिलेगा तो इलाज का भरोसा किस बात का। गर्मी में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में अस्पताल में पानी की व्यवस्था सबसे जरूरी है। लेकिन यहां बुनियादी सुविधा भी नदारद है।
अधिकारी मौन इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल जिम्मेदारों की चुप्पी पर है। अब तक किसी भी अधिकारी ने निरीक्षण नहीं किया है। ना कोई कार्रवाई हुई और ना ही कोई जवाब दिया गया।

मरीजों ने जिला प्रशासन से गुजारिश की है कि अस्पताल में लगे वाटर कूलरों की मरम्मत कराया जाए और पीने के लिए सही पानी की उपलब्धता कराई जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button