जालौन

कोतवाली का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन ने सोमवार को कोतवाली जालौन का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेखों, एचएस इंडेक्स, मिशन शक्ति केंद्र, महिला एवं साइबर हेल्प डेस्क, हवालात और मालखाना का बारीकी से अवलोकन किया।

इस दौरान एसपी ने अभिलेखों के सही रखरखाव और उन्हें अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण करने, वांछित अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button