जालौन

एसपी ने गूगल मीट के जरिए की वर्चुअल जनसुनवाई, दिए आवश्यक निर्देश

जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन ने क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न थानों और कार्यालयों में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान एसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने समस्याओं के समाधान में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से लें और हर स्तर पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button