जालौन

वारंटी अभियुक्त नफीस गिरफ्तार, थाना आटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जालौन: वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आटा पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त नफीस पुत्र वशीर (उम्र करीब 50 वर्ष), निवासी ग्राम आटा, थाना आटा जनपद जालौन को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ पूर्व से वारंट जारी था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। अभियान के क्रम में मिली सूचना के आधार पर थाना आटा पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button