उरई

होमगार्ड भर्ती परीक्षा पुलिस अधीक्षक ने कोषागार परिसर का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

जालौन। पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कोषागार परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधा एवं परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। उन्होंने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, प्रवेश द्वार पर सघन चेकिंग, सीसीटीवी निगरानी एवं पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा। परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button