उरई

राजेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी, जनपद-जालौन के निर्देशन में परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रदेश में हासिल किया द्वितीय एवं तृतीय स्थान।

उरई(जालौन)। राजेश कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 (01.04.2025 से 31.03.2026 तक) जुर्माने के रुप में निर्धारित क्रमिक लक्ष्य रु० 432.00 लाख के सापेक्ष रु० 491.32 लाख जुर्माने के रुप में धनराशि वसूल की गई है, इस तरह प्रदेश में सबसे अधिक जुर्माना वसूल करने वाले अधिकारी बने हैं। राजेश कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन-।) प्रतिशत के रुप में क्रमिक लक्ष्य में प्रदेश में द्वितीय स्थान है। माह मार्च 2026 में निर्धारित मासिक लक्ष्य रु० 36.00 लाख के सापेक्ष रु० 54.32 लाख की वसूली की गई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 150.89 प्रतिशत है। इस तरह राजेश कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल द्वारा मासिक व क्रमिक लक्ष्य की प्राप्ति में पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया गया है। साथ ही राजेश कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा लोकेशन माफियाओं के विरुद्ध एफ०आई०आर० दर्ज कराते हुए उनको जेल भिजवाया गया, जिससे ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध युद्धस्तर पर कार्यवाही की जा सकी।
इसी प्रकार सुरेश कुमार, वरिष्ठ-सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 (01.04.2025 से 31.03.2026 तक) जुर्माने के रुप में निर्धारित क्रमिक लक्ष्य रु० 432.00 लाख के सापेक्ष रु० 467.44 लाख जुर्माने के रुप में धनराशि वसूल की गई है, इस तरह प्रदेश में सबसे अधिक जुर्माना वसूल करने वाले अधिकारी बने हैं। सुरेश कुमार, वरिष्ठ-सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) प्रतिशत के रुप में क्रमिक लक्ष्य में प्रदेश में तृतीय स्थान है। माह मार्च 2026 में निर्धारित मासिक लक्ष्य रु० 36.00 लाख के सापेक्ष रु० 46.38 लाख की वसूली की गई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 128.84 प्रतिशत है। इस तरह सुरेश कुमार, वरिष्ठ-सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) द्वारा क्रमिक लक्ष्य की प्राप्ति में पूरे प्रदेश में तृतीय स्थान हासिल किया गया है।
इसी प्रकार विनय कुमार पाण्डेय, यात्रीकर/मालकर अधिकारी द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 (01.04.2025 से 31.03.2026 तक) जुर्माने के रुप में निर्धारित क्रमिक लक्ष्य रु० 360.00 लाख के सापेक्ष रु० 363.97 लाख जुर्माने के रुप में धनराशि वसूल की गई है। विनय कुमार पाण्डेय, यात्रीकर/मालकर अधिकारी प्रतिशत के रुप में क्रमिक लक्ष्य में प्रदेश में दसवाँ स्थान है। माह मार्च 2026 में निर्धारित मासिक लक्ष्य रु० 30.00 लाख के सापेक्ष रु० 30.32 लाख की वसूली की गई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 101.07 प्रतिशत है। इस तरह विनय कुमार पाण्डेय, यात्रीकर/मालकर अधिकारी क्रमिक लक्ष्य की प्राप्ति में पूरे प्रदेश में दसवाँ स्थान हासिल किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button