कालपी

कालपी विधानसभा में वोटिंग आज, 3 लाख 92 हजार मतदाता करेंगे वोट की चोट

कालपी (जालौन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सात चरणों के क्रम में तृतीय चरण में विधानसभा कालपी क्षेत्र में मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा तथा शाम 6 बजे तक मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। बताते चलें कि कालपी विधानसभा में मतदाताओं की संख्या 3 लाख 92 हजार है। इस बार 15 उम्मीदवार मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 508 मतदान बूथों में ईवीएम मशीन के माध्यम से वोटिंग करवाई जा रही है। कालपी विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाता 212932 हैं, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 179750 है। अन्य मतदाताओं की संख्या 12 है। वहीं कालपी विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 392694 है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कालपी विधानसभा क्षेत्र से इस बार 15 उम्मीदवारों में सपा से विनोद चतुर्वेदी, बसपा से श्याम पाल उर्फ छुन्ना पाल, कांग्रेस से उमाकांति सिंह, एडीए से छोटे सिंह चैहान, देश शक्ति पार्टी से अरुण कुमार, जन अधिकार पार्टी से बदरुल सलाम, राष्ट्रीय विकलांग पार्टी से सफी अहमद, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से राजीव कुमार, राष्ट्रीय पार्टी ऑफ इंडिया से रोहित त्रिपाठी, राष्ट्रीय जन मंच से वीरेंद्र सिंह परिहार व निर्दलीय में एनुल हसन मंसूरी, अंजना देवी, जयपाल सिंह, श्यामकिशोर, सुंदर चुनावी मैदान में हैं। आज रविवार को सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। वहीं चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

निर्भीक होकर करें मतदान, एक एक मत महत्वपूर्ण

उप जिलाधिकारी केके सिंह, सीओ राम सिंह व कोतवाल सन्तोष सिंह ने नगर व क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि 20 फरवरी को मतदान का प्रयोग अवश्य करें। मतदान करना जागरूक नागरिक का परम कर्तव्य है, एक एक मत निर्णायक साबित होता है। किसी के बहकावे में ना आकर स्वतंत्रता पूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग करें। अगर कोई भी व्यक्ति गड़बड़ी करने या शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करे तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें। उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

Related Articles

Back to top button