जालौन

अधिसंख्य वाहनों की रेलमपेल बना नगर में जाम का कारण

अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास

जालौन (उरई)। नगर की सड़कों पर बड़े वाहनों पर रोक न लग पा रही है। बड़े वाहनों के आने के कारण नगर में जाम की स्थिति बन जाती है। जाम लगने के कारण लोगों को परेशानी होती है।
बाजार की सड़कों पर भीड़भाड़ रहती है। भीड़भाड़ होने के बाद इन सड़कों पर बड़े वाहनों की इंट्री पर रोक नहीं लग पा रही है। बाजार की सड़कों पर बड़े वाहनों के साथ ट्रेक्टरों की इंट्री हो जाती है। बाजार में ट्रक, बस के साथ ट्रेक्टरों की इंट्री होने के कारण बाजार में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जाम लगने के सब्जी मंडी से कांजी हाउस तक, छोटी माता मंदिर से बस स्टैंड तक, झंडा चैराहे के आसपास जाम लगने के कारण इस मार्ग पर पैदल व 2 पहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है।
ई-रिक्शा बने यातायात के अवरोधक
नगर की जनता को सुगम याता के लिए ई-रिक्शा आये थे। इससे लोगों को आने-जाने में सहूलियत हो गयी थी। ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या यातायात के लिए नासूर बनती जा रही है। ई-रिक्शा की बढ़ती व यातायात नियमों का पालन न करने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। ई-रिक्शा के कारण जाम लगा रहता है।

Related Articles

Back to top button