उरई

शिशु वाटिका उदघाटन और विद्यारम्भ संस्कार का आयोजन हुआ सम्पन्न

उरई जालौन । सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज झांसी रोड मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कानपुर प्रांत के प्रांत संघचालक भवानी भीम जी व पूर्व सांसद केन्द्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा के द्वारा शिशु वाटिका का उदघाटन फीता काटकर किया गया साथ ही शिशु वाटिका कक्ष का अनावरण किया गया! मुख्य अतिथि भवानी भीम जी व पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री भानुप्रताप वर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक मनोज जी, जिला प्रचारक शिवं जी,प्रदेश निरीक्षक अयोध्या प्रसाद मिश्र,नगर प्रचारक कार्तिक जी, भुवनेश जी त्रिपाठी, नगर संघचालक लालजी सिंह गुर्जर, प्रबंधक शरद शर्मा, अध्यक्ष डा रमेश चन्द्रा, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, सह प्रबंधक योगेन्द्र निरंजन, लक्ष्मण दास बाबानी , डा ब्रह्मानन्द खरे, भारत विकास परिषद के राजेश निगोतिया आदि ने हवन बेदी पर बैठकर पूर्णाहुतियां देकर बच्चो के द्वारा पाटी पूजन कराकर विद्यारम्भ संस्कार कराया! अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य अतुल बाजपेयी ने कराया और संचालन की जिम्मेदारी गोविन्द श्याम गुप्त ने निभायी! इस दौरान विद्यालय परिवार के सभी आचार्य वन्धु व वहिने बच्चे उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button