जालौन

युवाओं को स्वालम्भी बनाने के लिए सरकार छात्र छात्राओं को तकनीकी शिक्षा देने पर जोर

जालौन  युवाओं को स्वालम्भी बनाने के लिए सरकार छात्र छात्राओं को तकनीकी शिक्षा देने पर जोर दे रही है। तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार मदद भी कर रही है। तकनीकी शिक्षा के नाम पर अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा प्रा आई टी आई कालेज अकोढ़ी दुबे खिलबाड़ कर रहा।कालेज में सुविधाओं के आवश्यक व्यवस्थाएं न होने के कारण छात्र छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा हैं।

ग्राम अकोढ़ी दुबे अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा प्रा आई टी आई कालेज अकोढ़ी दुबे संचालित हो रहा है। तकनीकी शिक्षा के लिए खोले गये प्राइवेट आई टी कालेज छात्र छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए 180 छात्र छात्राओं का पंजीकरण है। जब जागरण की टीम जब 1 बजे कालेज पहुंची तो कालेज में पंजीकृत 180 छात्र छात्राओं में कोई भी उपस्थित नहीं था। बच्चों को पढ़ाने के लिए कोई भी अध्यापक भी मौजूद नहीं था। कालेज में सिर्फ उप प्रबंधक डां प्रियंक शर्मा मौजूद थे। किन्तु उन्हें भी पता नहीं है कि उनके कालेज में बच्चों को पढ़ाने के लिए कितने अध्यापक है। गांव में संचालित प्राइवेट आई टी कालेज सरकार के नियमों की अनदेखी करने में लगा हुआ है। कालेज में बच्चों के पर्याप्त मैदान के साथ उपकरण तक उपलब्ध नहीं है। प्रयोगशाला में उपकरण न होने के कारण प्रयोगात्मक कार्य नही हो सकते हैं।पैसे के नाम पर बगैर पढ़ाई के डिग्री देने वाला कालेज बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। प्राइवेट आई टी कालेज खुलेआम बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। इसके बाद भी तकनीकी शिक्षा विभाग व प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। प्रधानाचार्या आई टी आई कालेज नुपुर कश्यप ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी संयुक्त निदेशक तकनीकी शिक्षा कानपुर को दे देगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button