कालपी

प्रियंका गांधी आज आएंगी कालपी, करेंगी रोड शो

कालपी (जालौन)। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज सोमवार को कालपी आएंगी। इस दौरान प्रियंका गांधी कालपी विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायिका उमाकांती सिंह के समर्थन में जनसम्पर्क तथा रोड शो करेंगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव हमीरपुर मार्ग से सड़क रास्ते से दोपहर 1ः10 बजे प्रियंका गांधी का काफिला नगर के पुराने बस स्टैंड में पहुंचेगा, जहां से जनसम्पर्क करते हुए वे नगर पालिका चैराहे, इसके बाद मुन्ना फुल पावर चैराहा, जुलहटी, हरीगंज चैराहा, दुर्गा मंदिर चैराहा, एमएसबी इंटर कॉलेज के सर्विस रोड एवं खानकाह शरीफ होते हुए झांसी के लिए प्रस्थान करेंगी। प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन तथा पुलिस महकमे के अधिकारियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्याशी व समर्थकों ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

Related Articles

Back to top button