0मड़ावरा के दर्जनों गांवों में भाजपा प्रत्यासी मनोहर लाल पंथ के लिये मांगे वोट
अभय प्रताप सिंह
ललितपुर। जनपद ललितपुर की विधानसभा 227 महरौनी क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी के समर्थन में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित जैन भंडारी के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने मड़ावरा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जा कर डोर टू डोर जनसम्पर्क किया। जहां जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। ग्राम दांगली, इकोना, बड़ा इकोना, बिघाई, हीरापुर, कारीटोरन में जनसम्पर्क करते हुए युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित जैन भंडारी ने प्रदेश सरकार की नीतियां बताई और क्षेत्र के चहुमुखी विकास का वादा किया।
इस दौरान हरीराम दाऊ गंधर्व, भरत कुशवाहा, ग्यासी लाल चंदेल, नरेश भैया आदि मौजूद रहे।