अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन (उरई)। बाॅलीवुड में नाम कमाने वाले नगर के गीतकार पंछी जालौनवी का एक और सनिधि चैहान के साथ म्यूजिक वीडियो फिराक धूम मचा रहा है।
नगर में पले बढ़े गीतकार पंछी जालौनवी ने लगभग 25 वर्ष पूर्व मुंबई में जाकर संघर्ष किया। उन्हें पहला ब्रेक दस बहाने फिल्म में मिला। इस फिल्म के टाइटल ट्रेक ‘दस बहाने करके ले गई दिल’ उस समय लोगों की जुबान पर छाया हुआ था। इसके बाद उन्होंने कई और फिल्मों के गीतों को अपने शब्द दिए। वहीं दस बहाने फिल्म के टाइटल ट्रैक को बागी 3 फिल्म में रीक्रियेट किया गया। इसमें सबसे खास बात रही कि इस गीत को भी उन्होंने ही शब्दों में पिरोया। इस बारे में पंछी जालौनवी बताते हैं कि बाॅलीवुड में ऐसा बहुत कम मिलता है कि किसी गीत को यदि रीक्रियेट किया जाए तो उस गीत को पुनः उसी गीतकार से लिखवाया जाए। लेकिन उन्हें ऐसा मौका मिला है जिसके लिए वह टीम को धन्यवाद करते हैं। म्यूजिक वीडियो फिराक को लेकर उन्होंने बताया कि इस गीत को सुनिधि चैहान ने अपनी आवाज दी है और संगीत डब्बू मलिक ने दिया है। यह बुजुर्गों की दुआएं ही हैं जो लोग उनके लिखे गानों को पसंद कर रहे हैं। वह आगे भी अपनी इस मेहनत को जारी रखेंगे। शुक्रवार को यू ट्यूब पर जारी हुए इस म्यूजिक वीडियो को 3 घंटे में ही तकरीबन साढ़े 4 हजार लोगों ने देखा है।