कोंच (जालौन)। रेढ़र थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की मंशा बनाने वाले लोगों को कड़ी चेतावनी दी कि यदि उन्होंने चुनाव में किसी भी तरह से अशांति फैलाने का प्रयास किया तो उन पर सख्त कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होंने थाना क्षेत्र के सभी शस्त्रधारकों से अनुरोध किया कि वह नियत समय में अपने षस्त्र थाने में जमा कर दें। अन्यथा उन्हें नोटिस जारी कर अग्रिम कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होंने क्षेत्र में सक्रिय शराब माफियाओं को भी चेतावनी दी कि वह किसी भी कीमत पर कोई अवैधानिक कार्य में संलिप्त न रहें बरना पुलिस अपना काम करने के लिये सक्रियता से कार्य करेगी। उन्होंने क्षेत्र के अनमपसंद लोगों का आवाहन किया कि चुनाव दौरान यदि उन्हें कोई लालच देने का प्रयास करे तो उसकी जानकारी पुलिस को तत्काल दें। अंत में उन्होंने सभी से विधानसभा चुनाव में शांति बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करते रहने का अनुरोध कर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करें।
फोटो परिचय—
थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह।