कोंच

समाजसेवी युवाओं ने झुग्गी बस्तियों में बांटे गर्म ऊनी कपड़े

कोंच(जालौन)। लगातार नीचे गिर रहे पारे में सर्द हवाओं के बीच गलन भरी सर्दी से आम जनमानस ठिठुरता नजर आ रहा है।बीते कई दिनों से पूरे पूरे दिन सूर्य भगवान के दर्शन न होने से झुग्गी बस्तियों में रहने वाले गरीब मजदूर वर्ग के लोगों को सर्वाधिक परेशान होना पड़ रहा है।ऐसे गरीब वर्ग के लोगों को सर्दी से बचाने के लिए समाजसेवी युवाओं ने आगे आकर एक नेक काम किया है।बुधवार को युवा समाजसेवी सौरभ पुरवार, आकाश अग्रवाल, अमन सक्सेना, विकास पटेल आदि ने नगर के इंडस्ट्रियल एरिया, पंचानन चैराहा, क्रय विक्रय समिति के समीप झुग्गी झोपड़ी बनाकर रहने वाले दर्जनों की संख्या में बच्चों व महिलाओं से लेकर बड़े बूढ़ों को उनकी आवश्यक के अनुरूप गर्म व ऊनी कपड़े बांटे।सर्दी से ठिठुर रहे गरीब वर्ग के लोगों ने गर्म कपड़े पाकर राहत महसूस की।सौरभ पुरवार ने बताया कि गर्म व ऊनी कपड़े मुहल्ले से एकत्रित किये गये हैं।उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिनके घरों में पुराने ऊनी व गर्म कपड़े हों तो ऐसे लोग दयाभाव व मानवता के नाते गरीबों के बीच कपड़ों का वितरण करें।
फोटो परिचय—-
बच्चों कोे कर्म कपड़े बांटते समाजसेवी।

Related Articles

Back to top button