कालपी

हर घर को मिलेगा जल

अमित गुप्ता
कालपी (जालौन) कदौरा क्षेत्र के इटौरा बावनी ग्राम में जल चौपाल का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे ) मुख्य अतिथि और अधिशासी अभियंता जल निगम विशेष अतिथि रहे। ग्राम प्रधान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान लोगो को पानी के मुद्दे पर जागरूक किया।

अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) विशाल कुमार यादव ने जल चौपाल में लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर घर में नल से जल मिलेगा। अब पानी के लिए महिलाओं को नही जूझना पड़ेगा । उन्हे घर पर ही पीने का शुद्ध पानी जल्द ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमन्त्री जी व माननीय मुख्यमंत्री जी की की आशाओ के अनुरूप जल जीवन मिशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

अधिशासी अभियन्ता जल निगम अंचल कुमार गुप्ता ने कहा की लोगो को पानी की दिक्कत होती थी। उन्हें जल जीवन मिशन से पानी घर पर मिलने जा रहे है। हर घर में नल से जल मिलेगा।
ग्राम प्रधान राजकुमार ने सभी उपस्थित अधिकारियो, ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
यूनोप्स के देवेन्द्र गाँधी ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने ग्राम में किए गए प्रयासों की जानकारी दी। इस दौरान जन कल्याण परिषद के शशिकांत, प्रभात, विनोद, ग्राम पेयजल एवम स्वच्छता समिति के सखावत, रंजनी सिंह, चंद्ररानी, कामता कुशवाहा, ताजबानो, सहित जसवंत,कोमल बृजगोपाल कंट्रक्शन कंपनी के साइट इंचार्ज अभिषेक बुखारिया, आशुतोष दुबे, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित:
ग्राम इटौरा बावनी में जल जीवन मिशन के तहत लोगो को जागरूकता हेतुप्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में विजई प्रतिभागियों को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) विशाल कुमार यादव व अधिशासी अभियन्ता जल निगम अंचल कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान राजकुमार यादव ने पुरुस्कृत किया ।

उत्कृष्ट कार्य करने बाली महिलाओं का सम्मान:
जल जीवन मिशन से जुड़े कार्यों में पहल करने बाली महिलाओं को सम्मामित किया गया। मीना शुक्ला खुटमिली, संध्या ,विमला जयसुखपुर, अनुसुइया देवी, खुशबू, दीपिका, रुक्मिणी, वर्षा, परौसा, राजकुमार प्रधान, आदि को सम्मानित किया गया। इन लोगो ने जागरूकता के साथ ग्रे वाटर प्रबंधन, सॉलिड लिक्विड वेस्ट प्रबंधन, स्वच्छता, आदि में पहल की

Related Articles

Back to top button