जालौन

संतान न होने पर ससुरालियों द्वारा महिला का किया जा रहा उत्पीड़न

जालौन(उरई)। विवाह के 24 वर्ष बाद महिला मां नही बन पायी। संतान न होने से नाराज परिजन ने महिला का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया तथा फांसी लगाने का प्रयास किया। उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ससुराल को छोड़कर पिता के घर पहुंच गयी तथा ससुरालवालों के उत्पीड़न की शिकायत पुलिस से की है। कोतवाली क्षेत्र हथेरी निवासी सीमा देवी पत्नी कैलाश देवी ने बताया कि 24 वर्ष पूर्व उनका विवाह कैलाश निवासी हथेरी के साथ हुई थी। लम्बा वैवाहिक जीवन जीने के बाद भी वह मां नही बन पायी। महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल के लोग उसे बांझ कहने लगे किन्तु उसका इलाज नहीं कराया तथा पति की जांच भी नहीं करायी। सारा दोष मेरा बताकर उत्पीड़न करने तथा फांसी लगाकर मारने का भी प्रयास किया। 10 जून की रात उनके पति ने उनके साथ मारपीट कर फांसी लगाने का प्रयास किया। रात 12 बजे वह जान बचाकर 5 किमी पैदल चल कर पिता के घर गणेश जी पहुंची। ससुरालवालों के उत्पीड़न से परेशान महिला ने पति कैलाश, ससुर राम भरोसे, सास जगवती, जेठ राजा भईया, जेठानी मंजू तथा इनका पुत्र वीर व जेठ रामप्रकाश व जेठानी मुना पर बांझ का उल्हाना देते हुए गाली-गलौज करने व मारपीट के साथ मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।कोतवाली प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button