
जालौन(उरई)। खेत पर जाने वाले चकमार्ग पर बिजली के खंभे लगे हैं। जिससे किसान को कृषि उपकरण ले जाने में दिक्कत होती है। किसान ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर खंभे हटवाए जाने की मांग की है।
तहसील क्षेत्र के किसान रामसनेही निवासी ग्राम मांडरी ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके खेत तक पहुंचने के लिए चकमार्ग बना है। इस चकमार्ग पर बिजली के खंभे लगे हुए हैं। जो समय के साथ जर्जर हो चुके हैं। ऐसे में इन खंभों से होकर निकलने में खतरा बना रहता है। कृषि उपकरण भी खेत तक ले जाने में परेशानी होती है। इन खंभों को हटवाने के लिए उसने बिजली निगम में भी शिकासत की थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। खंभे जस के तस खड़े हैं। किसान ने एसडीएम से चकमार्ग पर लगे बिजली के खंभों को हटवाने की मांग की है।



