कालपी

बी डी ओ महेवा के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह से ICRP की चयन प्रक्रिया हुई सम्मान

अमित गुप्ता

महेवा (जालौन) स्वयं सहायता समूहों से महेवा ब्लॉक में आज ICRP की चयन प्रक्रिया बीडीओ अश्वनी कुमार की देख रेख में महिलाओं का पेपर करवा कर प्रक्रिया को सम्पन्न कराया गया आपको बताते चलें आई सी आर पी क्या है ये महिलाओ को स्वयं सहायता समूह से रोजगार के लिए जोड़ने का कार्य करते हैं आई सी आर पी में चयन होने के बाद आई सी आर पी महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है उसके बाद आई सी आर पीकी टीम बना कर समूह बनाने के लिए अलग अलग क्षेत्रों में भेजा जाता है इनका काम गांवों में समूह तैयार करना है जब 10 समूह तैयार हो जायें फिर समूहों की महिलाओं का एक ग्राम संगठन तैयार करना है जिसमें सभी महिलाओं को जोड़ने का कार्य करतीं हैं आई सी आर पी की चयन प्रक्रिया में इण्टरब्यू BMM मृणाल श्रीवास्तव BMM माता प्रसाद BMM रामबालक महेवा क्लस्टर अध्यक्ष अनामिका द्विवेदी क्लस्टर सचिव शिव देवी क्लस्टर कोषाध्यक्ष शालिनी बुककीपर ज्योति आई सी आर पी मिथलेश आई सी आर पी रेखा बुककीपर न्यामतपुर क्लस्टर अंजू देवी सहित सुरक्षा महिला संकुल संघ के पदाधिकारी रहे उपस्थित

Related Articles

Back to top button