कोंच(जालौन)। नगर के आराजी लेन क्षेत्र में स्थित 11 केवी विधुत सब स्टेशन में शुक्रवार की रात करीब 9 बजे खराबी आ जाने के चलते पूरी रात उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।उप खंड अधिकारी अनिरुद्ध कुमार मौर्य व अवर अभियंता रामू गुप्ता विभागीय कर्मियों के साथ पूरी रात विधुत सब स्टेशन पर मौजूद बने रहे तब कहीं जाकर सुबह करीब 5 बजे लोगों को विधुत आपूर्ति प्राप्त हो सकी।
बताया जा रहा है कि विधुत सब स्टेशन की रिले के कनेक्शन में खराबी आ गई थी और सीटी बदलने के बाद भी सप्लाई रिले के कनेक्शन सेट न होने के चलते विधुत आपूर्ति लगातार ट्रिप हो रही थी।टेस्टिंग टीम के आ जाने के बाद ही करीब 7 घंटे के अथक प्रयास के उपरांत विधुत आपूर्ति बहाल हो सकी।विधुत आपूर्ति न आने से पूरी रात लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।