जालौन

झमाझम बारिश के बीच ड्यूटी निभाने वाले कांस्टेबल को किया सम्मानित

बबलू सेंगर महिया खास

जालौन। नगर में आयोजित देवी विसर्जन यात्रा के दौरान झमाझम बारिश के बीच पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ ड्यूटी निभाने वाले कांस्टेबल संजीव यादव को नगर के झंडा चौराहे पर सम्मानित किया गया। तेज बारिश, भीड़ और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन जिस तत्परता से किया, उसने पुलिस विभाग का गौरव बढ़ा दिया। लोगों ने भी उनकी सराहना की।
नवरात्र के पर्व के बाद गुरूवार को देवी विसर्जन यात्रा के दौरान नगर की सड़कों पर सैंकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे। मौसम खराब होने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। इस दौरान कांस्टेबल संजीव यादव लगातार सड़कों पर डटे रहे और भीड़ नियंत्रण में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते रहे। उनके इस उत्कृष्ट कार्य और कर्त्तव्यनिष्ठा को देखते हुए शनिवार की शाम हिंदू युवा वाहिनी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि, रामलीला समिति, मां नवदुर्गा सेवा समिति और श्रीगौवर्धन गौशाला परिवार के पदाधिकारियों ने उन्हें झंडा चौराहा पर फूलमालाएं पहनाकर सम्मान दिया। सम्मान समारोह में राजा सिंह सेंगर ने कहा कि संजीव यादव जैसे कर्मठ और समर्पित पुलिसकर्मी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने प्रतिकूल परिस्थतियों में भी अपने कर्त्तव्यों का पालन जिस जिम्मेदारी किया वह सराहनीय है। यह सच्ची सेवा भावना और वर्दी के प्रति सम्मान का परिचायक है। सम्मान ग्रहण करते हुए कांस्टेबल संजीव यादव ने कहा कि वर्दी पहनने के बाद सबसे बड़ा धर्म जनता की सेवा और सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि प्रशंसा और सम्मान प्रेरणा जरूर देते हैं, लेकिन असली संतोष तब मिलता है जब किसी की मदद कर चेहरे पर मुस्कान दिखाई दे। समारोह स्थल पर नागरिकों ने भी पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर पुनीत मित्तल, अनिल शिवहरे, राजासिंह सेंगर गधेला, शशिकांत द्विवेदी, श्याम गुप्ता, गोपाल पुरवार, गौरीश द्विवेदी, राजू अग्रवाल, सतीश भगत, अनूप दीक्षित, दीपक गुबरेले, सुनील गोस्वामी, विपिन पटेल, आशीष सोनी, शिवम् ताम्रकार, प्रदीप सक्सेना, मोनू सक्सेना, धीरज साहू, दीपक सुहाने, अंकुर यादव, निशांत गुप्ता, दिनेश कुशवाहा, मनोज गुप्ता, श्याम प्रजापति, लालन ताम्रकार, बृजेंद्र आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button