0 डीआईओएस भगवत पटेल को दूसरा राश्ट्रीय अवार्ड दस फरवरी को मिलेगा
सत्येन्द्र सिंह राजावत
उरई (जालौन)। जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल को पुनः दूसरा राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त हुआ है जो कि 10 फरवरी 2022 को 3 बजे वर्चुअल कार्यशाला के माध्यम से मानव संसाधन विकास मंत्रालय केन्द्रीय राज्य शिक्षा मंत्री भारत सरकार डॉ. सुभाष सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार जनपद में चलाए गए वैज्ञानिक नवाचार ‘‘कौन बनेगा नन्हा कलाम? ‘‘के लिए प्राप्त हुआ है। इसके पहले भी जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल को वर्ष 2014 में शिक्षा के क्षेत्र में जनपद ललितपुर में ‘‘सहारिया जनजाति ‘‘के लिए शिक्षा उन्नयन और जनपद फर्रुखाबाद में ‘‘गिहार जनजाति‘‘ के शिक्षा उन्नयन के लिए पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी द्वारा प्राप्त हो चुका है। इस पुरस्कार हेतु पूरे देश से 24 शिक्षाअधिकारियों को पुरस्कृत किया गया है जिसमें 7 अधिकारी उत्तर प्रदेश के है उनमें से 2 शिक्षा अधिकारी जनपद जालौन से हैं जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल के साथ साथ पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी सम्प्रति एडी बेसिक कानपुर राजेश शाही को भी पुरस्कृत किया गया है। भगवत पटेल ने जनपद जालौन की समस्त टीम को बधाई दी और अपने आपको जनपद जालौन का जिला विद्यालय निरीक्षक होना गर्व की बात कही, इसके पूर्व जनवरी 2022 में इंस्पायर अवार्ड मानक में भी राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त हो चुका है।
फोटो परिचय—
भगवत पटेल।