जालौन

सावन महीने के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में शिव भक्तों की उमड़ी भारी भीड़

बबलू सेंगर महिया खास

जालौन। सावन महीने के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भोर में ही जलाभिषेक शुरू हो गया। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। जयकारों के साथ मंदिरों में भक्तों का रेला उमड़ा रहा।
नगर के सारंगपुर मार्ग स्थित प्राचीन पतंगेश्वर मंदिर, औरैया मार्ग स्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर, उरई मार्ग स्थित श्रीवीर बालाजी हनुमानजी मंदिर के शिवालय, कोतवाली स्तिथ रक्षिकेश्वर शिव मंदिर, सीएचसी शिव मंदिर समेत नगर व ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख मंदिर सावन के तीसरे सोमवार को शिव आराधना और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठे। औरैया रोड के प्राचीन नर्मदेश्वर शिवालय में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। यहां दोपहर तक जलाभिषेक का क्रम लगातार जारी था। महिला-पुरुषों को कतार में लगकर बारी का इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा नगर के अन्य मंदिरों की भी यही स्थिति थी। ग्रामीण क्षेत्र के रूरा मल्लू, उदोतपुरा, कैंथ, खनुआं, उरगांव, माहिया, प्रतापपुरा, लौना, छानी आदि गांव में स्तिथ शिव मंदिरों में जयकारे के बीच शिव भक्त मंदिर पर पहुंचते और भगवान शिव को जलाभिषेक करते नजर आए। पूजा-अर्चना के बीच माहौल पूरी तरह भक्तिमय दिखाई दिया। मंदिर के अंदर व बाहर आस्था का सैलाब उमड़ता नजर आया। सभी श्रद्धालु शिव भक्ति में लीन रहे। दिन भर भोलेनाथ के जयकारों के साथ जलाभिषेक का क्रम जारी था। उरई मार्ग पर स्थित श्रीवीर बालाजी हनुमान मंदिर में सावन के पहले दिन से लगातार रुद्राभिषेक चल रहा है। श्रीवीर बालाजी मंदिर पर पुजारी कमलेश महाराज के नेतृत्व में रूद्राभिषेक कराया गया। पंडित अमित महाराज द्वारा भगवान शिव का विधि विधान से अभिषेक कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button