अमित गुप्ता
कालपी जालौन ब्लॉक मिशन मैनेजर ने दी समूह सखी को पद से हटाने की खुलेआम धमकी
महिला स्वयं सहायता समूहों के सफल संचालन के लिए होती है समूह सखी की नियुक्ति
मुसमरिया कलस्टर के गांवों का समूह सखी नामक व्हाट्सएप ग्रुप में ब्लॉक मिशन मैनेजर ने दी सोशल मीडिया पर धमकी
मुसमरिया कलस्टर के ब्लॉक मिशन मैनेजर माता प्रसाद यादव ने ग्राम संगठन को भी बन्द कराने की धमकी दी
छै:या इससे ऊपर महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलकर बनता है ग्राम संगठन
जिस ग्राम संगठन में जितने समूह जुड़े होते हैं, उनकी महिलाओं की सर्वसम्मति से खुली मीटिंग में होता है ग्राम संगठन के पदाधिकारियों का चयन
दुबारा से निर्विरोध निर्वाचित होने पर ब्लॉक मिशन मैनेजर का हिटलर शाही फरमान अगर ग्राम संगठन के पदाधिकारी ना बदले तो पुराना ग्राम संगठन भी बन्द करा दिया जाएगा
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की केवल इतनी औकात कि वह ब्लॉक मिशन मैनेजर की जी हजूरी करतीं रहें
अगर जरा भी महिलाओं के हक के लिए मुंह खोला तो तुरन्त उन्हें पद से हटाने की धमकी
यह है उत्तर प्रदेश सरकार के ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण योजना की हकीकत
कालपी तहसील के महेबा ब्लाक के मुसमरिया कलस्टर की ग्राम पंचायत सरसई का मामला